उन्होंने कहा कि रोगियों को अलग-अलग रखे जाने हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तय की गई दूरी पर बेड लगवाए जाएं। रोगियों के पौष्टिक आहार हेतु कैटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करा ली जाए।
उन्होंने कोविड केयर सेंटर के संचालन के दौरान नियमित सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई के लिए भी कहा। इसके निर्देश उपजिलाधिकारी, सरोजनी नगर व जोनल अधिकारी नगर निगम को दिए।
स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था भी दो दिन में सुनिश्चित करने को कहा। फिलहाल 200 बेड लगाए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को दो दिन के अंदर परिसर से निष्प्रयोज्य सामग्री हटवाने का आदेश दिया।