फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चोटी न काटो’ कहकर बेहोश हुई महिला, एक दिन में सामने आए कई नए मामले

Sat, 05 Aug 2017 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चोटी कटने की पीड़ित
विज्ञापन
चोटी कटने की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कई नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


पहला मामला बहराइच का है। यहां मोहल्ला मीरा खेलपुरा में एक 62 साल की महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। महिला सरिता देवी का कहना है कि रात लगभग 2 बजे किसी ने उसकी चोटी काट दी।

चोटी कटने के बाद अचानक उसके सिर और पीठ में दर्द उठा जब उसने सुबह 5 बजे अपने बेटे भोला सोनी को बुलाया तो उसने देखा चोटी कटी हुई बिस्तर पर पड़ी है। 

चोटी कटने की बात सुन पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मामले की जांच की जा रही है।

एक और मामले में सीतापुर की एक महिला के चोटी कटने के खौफ से बेहोश होने की सूचना मिली है। महोली कोतवाली इलाके के भूड़ा गांव निवासी रमाकांत की पत्नी नीतू (27) शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नित्य क्रिया के लिए घर के बाहर गयी हुई थी। 
विज्ञापन


वापस दरवाजे पर पहुंचने पर अचानक वह चोटी न काटो-चोटी न काटो चिल्लाने लगी और गिर कर बेहोश हो गई। परिवार के लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली लेकर गए। यहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला कुछ बोल नहीं पा रही है। हालांक‌ि लोगों का कहना है क‌ि महिला जूड़ा लगाए थी जोकि खुल गया, उसके बाल नहीं कटे हैं।
विज्ञापन


तीसरा मामला डीह थाना क्षेत्र के निगोही गांव का है। यहां शनिवार सुबह एक महिला की सोते समय तेज सर दर्द के बाद चोटी कट गई। ठीक उसी समय गांव में एक अन्य घटना में एक लड़की की चोटी कट गई। लड़की छत पर लकड़ी लेने गई थी। चोटी कटते ही वह चिल्लाते हुए नीचे की ओर भागी। चोटी कटने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें