गोमती नगर के डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क में अब सिक्स पैक एब्स बनाने के
लिए जिमनेजियम (व्यायामशाला) खोला जाएगा।
जिसका उद्घाटन पांच जून को होगा।
जिम में यहां आने वाले लोगों को विभिन्न उपकरणों के जरिए कसरत करने की
सुविधा मिलेगी। यहां पर ट्रेनर भी रखे जाएंगे ताकि लोगों को व्यायाम करने
के दौरान तकनीकी मदद भी मिल सके।
इस सुविधा को लेकर एलडीए कोई शुल्क ले या न
ले, इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।
फिलहाल कई तरह के उपकरणों की
सप्लाई के लिए टेंडर प्रक्रिया का आगाज किया गया है। अगले महीने से लोहिया
पार्क में जिम की सुविधा सैर करने के लिए आने वाले लोगों को मिल सकेगी।
करीब 70 एकड़ में फैले लोहिया पार्क में वर्तमान सपा सरकार आने के बाद
कई नई सुविधाओं को जोड़ा गया है। इन सुविधाओं में मासिक और एनुअल पास को
स्मार्ट कार्ड के तौर पर लांच किया गया। पार्क में झूलों की संख्या बढ़ाई
गई।
नए पौधे रोपित किए गए। यहां जॉगिंग ट्रैक बनाया गया। जिस पर जो लोग तेज
गति से दौड़ना चाहते हैं, उनको दौड़ने का भी मौका मिलेगा। इसके बाद में
अब लोहिया पार्क में जिम की सुविधा दिए जाने की भी तैयारी की जा रही है।