मार्च से बंद सुशासन स्पेशल ट्रेन बुधवार से दोबारा पटरी पर लौट आएगी। ग्वालियर से बलरामपुर के बीच चलने वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04199 स्पेशल ट्रेन ग्वालियर से 14:55 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3:30 बजे लखनऊ तथा 7:45 बजे बलरामपुर पहुंचेगी।
वापसी में 04200 स्पेशल ट्रेन गुरुवार को बलरामपुर से 11:55 बजे रवाना होकर लखनऊ 16:00 बजे तथा ग्वालियर अगले दिन तड़के 5:10 बजे पहुंचेगी। इसका ठहराव मोरना, आगरा कैंट, मथुरा, फरीदाबाद, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और गोंडा स्टेशनों पर होगा। 17 कोच की स्पेशल ट्रेन में दो पावर कार, पांच जनरल, दो थर्ड एसी और एक सेकंड एसी का कोच लगेगा।