फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिकायत लेकर थाने जा रहे युवक को गुर्जर गैंग के गुर्गों ने पीटा

विज्ञापन
शिकायत करने निगोहां थाने जा रहे युवक को पीटते आरोपी।
विज्ञापन
निगोहां। मारपीट की शिकायत करने शुक्रवार दोपहर थाने जा रहे करनपुर गांव के संजय रावत को गुर्जर गैंग के गुर्गों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर घेरकर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडे से भी हमला किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। संजय की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है।

पीड़ित ने बताया कि 13 अक्तूबर को उनका भाई आशीष मोहनलालगंज के बिंदौवा गांव में बहन सरोज के घर मुंडन संस्कार में गया था। वहां बिंदौवा गांव के गुर्जर गैंग के अनुज रावत से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। अनुज ने साथियों के साथ आशीष व उनकी बहन से मारपीट करते हुए देख लेने की धमकी दी थी।

संजय का आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह निगोहां आया था। इस दौरान अनुज व उसके साथी ने मारपीट की। शुक्रवार को वह इसकी शिकायत लेकर निगोहां थाने जा रहे थे।

इसकी भनक लगने पर आरोपी थाने के पास जमा हो गए। घात लगाकर बैठे आरोपियों ने थाने से चंद कदम की पूरी पर उन्हें घेर लिया और फिर हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वह घायल हो गए। आरोपी उन्हें मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर वीडियो की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कुछ के नाम पता चले हैं। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

शिकायत करने निगोहां थाने जा रहे युवक को पीटते आरोपी।

शिकायत करने निगोहां थाने जा रहे युवक को पीटते आरोपी।

शिकायत करने निगोहां थाने जा रहे युवक को पीटते आरोपी।

शिकायत करने निगोहां थाने जा रहे युवक को पीटते आरोपी।

शिकायत करने निगोहां थाने जा रहे युवक को पीटते आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें