फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बार के बाहर पार्किंग विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां

Thu, 25 Jun 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड में रविवार तड़के विराजखंड स्थित मिनिस्ट्री ऑफ बीयर बार के बाहर पार्किंग के लिए विवाद हो गया। इस दौरान आशियाना की एलडीए कॉलोनी निवासी प्रबल प्रताप सिंह ने पांच राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सिंगापुर मॉल के चौकी इंचार्ज शिवम कुमार ने आरोपी प्रबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि तड़के करीब 4:30 बजे गश्त के दौरान उन्हें फायरिंग की सूचना मिली और वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि प्रबल और दूसरे पक्ष के लोग बार आए थे। वहां से निकलते समय प्रबल का दूसरे पक्ष से पार्किंग के लिए विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इस दौरान प्रबल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और हवा में पांच बार गोली चलाई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद प्रबल वहां से भाग निकला।
पुलिस को मौके से पांच खोखे मिले हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रबल की इस हरकत से लोगों की जान को खतरा हो सकता था। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी प्रबल के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें