फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः सपा विधायक के गनर ने रिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 03 Jun 2020 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क पर घायल पड़ा रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित श्रीराम टावर के सामने सोमवार दोपहर सपा विधायक के गनर ने रिक्शा चालक को पीट दिया। सोमवार दोपहर हुई इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने विधायक और उनके गनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व कार्रवाई की मांग कर दी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे रिक्शा चालक को तलाशा जा रहा है। उससे बातचीत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। सपा कार्यकाल में ताकतवर मंत्री और वर्तमान में विधायक एसयूवी से हजरतगंज चौराहे की तरफ जा रहे थे।

श्रीराम टावर के सामने उनकी कार को रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विधायक के गनर धर्मेंद्र कुमार ने रिक्शा चालक को टोका तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे भड़के गनर ने उसे लात-घूसों से पीट दिया। मारपीट होते देख लोगों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्शा चालक की तलाश में एक टीम लगाई

इस बीच गनर की नेम प्लेट वहीं गिर गई। मंगलवार को सड़क पर लहूलुहान पड़े रिक्शा चालक का वीडियो और गनर की नेम प्लेट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने रिक्शा चालक की तलाश में एक टीम लगाई है।

पुलिस को श्रीराम टॉवर के आसपास खड़े होने वाले कुछ रिक्शा चालकों ने बताया कि पिटाई का शिकार रिक्शा चालक शराब के नशे में था। गनर ने इलाज के लिए सौ रुपये भी दिए थे। हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि रिक्शा चालक को ढूंढा जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें