फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या की गुलिस्ता, बस्ती की संजू ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार से राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। सौ मीटर दौड़ में अयोध्या की गुलिस्ता और शॉटपुट में बस्ती की संजू ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन में गोरखपुर की सोनम ने बाजी मारी। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की देखरेख में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं को खेलों से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आईटीआई संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी शारीरिक रूप से सशक्त और मानसिक रूप से आत्मविश्वासी बन सकें। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मबल भी बढ़ाते हैं।

प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने बताया कि विभाग की ओर से पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 579 प्रतिभागियों (271 महिला और 308 पुरुष) ने स्थान बनाया है। प्रशिक्षण निदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार 22 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो सहित 13 स्पर्धाओं के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

एक नजर में परिणाम

महिला वर्ग

100 मीटर दौड़ : स्वर्ण- गुलिस्ता (अयोध्या), रजत- शालिनी (देवीपाटन), कांस्य - नीलम (आईटीओटी, लखनऊ)

बैडमिंटन: स्वर्ण- सोनम चौरसिया (गोरखपुर), रजत - योगिता सोनी (प्रयागराज)

रस्साकसी: स्वर्ण- लखनऊ मंडल, रजत - बस्ती मंडल, कांस्य- टीटीओटी लखनऊ

कबड्डी : स्वर्ण- कानपुर, रजत- मिर्जापुर, कांस्य सहारनपुर

शॉटपुट: स्वर्ण-संजू पटेल (बस्ती), रजत- नेहा गुप्ता (गोरखपुर), कांस्य- अनिता पटेल (वाराणसी)

Next
AU ऐप में पढ़ें