फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल व सोनिया का शो रहा हिट, यूपी में बनाएंगे सरकार'

Sun, 21 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि समाज को तोड़कर नहीं, बल्कि जोड़कर हम यूपी में सरकार बनाएंगे। पिछले 27 साल में राजनीतिक दलों ने वोट के लिए समाज का बंटवारा किया। किसी ने जाति के नाम पर बांटा तो किसी ने धर्म के नाम पर। समाज को बांटना सबसे बड़ा अपराध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले चरण के कार्यक्रम चाहे बस यात्रा हो या राहुल गांधी का लखनऊ में संवाद या फिर सोनिया गांधी का वाराणसी में रोड शो, सभी हिट रहे हैं।

आजाद ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से दो बस यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण की बस यात्रा में दिल्ली से कानपुर तक सूबे के 10-11 जिले कवर हो गए थे। बचे हुए जिले इस यात्रा से कवर होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार सत्ता में आने के लिए चुनाव लड़ रही है। सूबे की जनता ने पिछले 27 साल में भाजपा, बसपा व सपा की सरकारें देखी हैं। इस दौरान परिवारवाद, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से प्रदेश तबाह ही हुआ है।

दिल्ली की तरह यूपी को चमकाएंगी शीला

- फोटो : amar ujala
आजाद ने कहा कि शीला दीक्षित ने 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते विकास के जो काम कराए, उससे आज दिल्ली चमक रही है। दिल्ली की तरह यूपी को भी चमकाने के लिए उन्हें सूबे का मुख्यमंत्री चेहरा बनाया गया है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री उपस्थित थे।
विज्ञापन

'भागवत केवल सांप्रदायिकता की बात करते हैं'

- फोटो : amar ujala
आजाद ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था हिंदुओं की संख्या घट रही है जबकि मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है। आजाद ने कहा कि भागवत केवल सांप्रदायिकता की ही बात करते हैं। विकास पर वे कभी भी बात नहीं करते।

नौ अक्तूबर तक 64 जिलों में जाएगी यात्रा
दो बस यात्राएं नौ अक्तूबर तक 64 जिलों में जाएंगी। इस दौरान 30 कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के अलावा 33 बड़ी आमसभाएं भी होंगी। पहली यात्रा लखनऊ से चलकर बाराबंकी व बहराइच जाएगी।

इसमें शीला दीक्षित, डॉ. संजय सिंह, श्रीप्रकाश जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जफर अली नकवी, भगवती प्रसाद चौधरी व अब्दुल मन्नान अंसारी शामिल रहेंगे। दूसरी यात्रा लखनऊ से चलकर फैजाबाद, सुल्तानपुर व अमेठी जाएगी।

इसमें राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, राजाराम पाल, रामआसरे प्रसाद, डॉ. संतोष सिंह व लालचंद निषाद शामिल रहेंगे। आजाद दोनों यात्राओं को बीच-बीच में जॉइन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें