फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः प्रवेश पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन कार्ड भी ले जाना होगा अनिवार्य

Mon, 17 Feb 2020 12:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ कक्षा-9 का रजिस्ट्रेशन कार्ड और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों को कक्षा-11 का रजिस्ट्रेशन कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने रविवार को 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड या सरकार की ओर से जारी कोई पहचान पत्र भी अपने साथ लेकर जाना होगा। परीक्षार्थी सेंटर में पारदर्शी बाक्स तथा पानी की बोतल भी परीक्षा कक्ष में ला सकते है, लेकिन परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की अध्ययन सामग्री, मोबाइल, हेडफोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, बैग ले जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें