फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: संदिग्ध मरीजों की मौत पर पहले जांच, फिर होगा अंतिम संस्कार

Wed, 22 Apr 2020 04:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोराना से मिलते जुलते लक्षण वाले मरीजों की मौत होने पर पहले जांच कराई जाएगी फिर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो अंतिम संस्कार के दौरान सभी सावधानी बरती जाएगी।
विज्ञापन


आईसीएमआर से गाइडलाइन जारी होने के बाद केजीएमयू सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी गई है। राजधानी में एक मरीज की मौत के बाद उसके शव को लेकर काफी बवाल हुआ था।

अस्पताल की फीवर क्लीनिक में कई मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस फूलने के आते हैं। इन मरीजों की मौत हो जाती है तो इन्हें भी करोना का संदिग्ध मरीज माना जाएगा और जांच कराने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को छूने की नहीं दी जाएगी इजाजत

ऐसी स्थिति में कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट आने तक उसे मच्युरी में रखा जाएगा। शव को खास पॉलीबैग में रख्ाकर चेहरे के पास पारदर्शी पॉलीथीन का उपयोग होगा। इस दौरान शव को छूने की इजाजत नहीं दी जएगी।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन व सीएमओ को सूचित करना होगा। जिला प्रशासन के निर्देशन में ही शव को अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव की शव यात्रा में चार से लेकर 20 लोगों तक के ही शामिल होने की अनुमति हो। शव को कंधा देने वालों को पीपीई किट पहननी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें