यात्रियों से बदसुलूकी के लिए बदनाम जीआरपी के जवानों ने शनिवार को नेत्रहीनों को बेरहमी से पीट दिया।
पीड़ित निशक्त जब चारबाग स्टेशन पहुंचे तो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
एक ट्वीट से जानकारी मिलने के बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को दस नेत्रहीन यात्री दून एक्सप्रेस के विकलांग आरक्षित कोच में देहरादून से बैठे थे।
हरिद्वार स्टेशन पर जीआरपी के सिपाही उस कोच में सामान्य यात्रियों को बैठाने लगे। विरोध पर एक निशक्त को सिपाहियों ने पीट दिया।
बाकी निशक्तजनों ने जब इसका विरोध किया तो सभी को पीटकर कोच से उतार दिया। पीड़ित गाड़ी के दूसरे कोच में सवार होकर लखनऊ पहुंचे।
यहां उन्होंने जीआरपी थाने में पूरी बात बताई और अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।