सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के घर एक और शाही जश्न होने जा रहा है।
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई व यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य की सगाई 17 फरवरी को होनी है, जिसके लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
आदित्य यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन हैं, उनकी शादी आजमगढ़ के लालगंज तहसील में संजय सिंह के परिवार में तय हुई है।
शादी की तारीख 10 मार्च है जो कि सैफई में होगी, जबकि रिसेप्शन 12 मार्च को लखनऊ के होटल ताज में होगा।