फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सड़क पर आया जंगली हथियों झुंड, एक घंटे तक ठप रहा आवागमन

Thu, 02 Mar 2023 05:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के कतर्नियाघाट में हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया जिससे अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
सड़क पर चहलकदमी करता एक हाथी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के आंबा बिछिया मार्ग पर बुधवार रात जंगली हाथियों का झुंड आ गया। हाथियों को सड़क पर देख वाहनों के पहिए थम गए। लगभग एक घंटे बाद हाथी जंगल में गए तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान राहगीरों में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक आबादी की ओर और बढ़ गया। बुधवार रात नौ बजे आम्बा-बर्दिया गांव की ओर शादी में शामिल होने व निजी कार्य से गए बड़ी संख्या में राहगीर बिछिया व अन्य स्थानों के लिए वापस घर लौट रहे थे। तभी आम्बा गांव के निकट बीच सड़क पर जंगली हाथियों झुंड सड़क पर डटा देखा।

ये भी पढ़ें - विधान परिषद में योगी बोले, छह साल तक पसीना बहाया तब यूपी के बारे में लोगों की धारणा बदली
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 19 साल बाद कार्रवाई: विधायक की पिटाई करने वाले सीओ समेत पांच पुलिसकर्मी विशेषाधिकार हनन के दोषी
विज्ञापन


इस बीच सड़क हाथियों के डटे रहने से दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों का जाम लग गया। वहीं हाथियों के झुंड को वाहनों की ओर बढ़ता देख राहगीरों में अफरातफरी मच गई। राहगीर दहशत में रहे। हाथियों का झुंड करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करता रहा और सड़क पर गिरे गन्ने खाकर अपनी भूख मिटाता रहा। राहगीर बिछिया निवासी फरीद अंसारी, सोनू खान, समीर हाशमी, शिवम कौशल और ओमकार कौशल आदि आम्बा से बिछिया अपने घर लौट रहे थे तभी सड़क पर अचानक हाथियों को देख कर सभी वापस हो गए।

आम्बा पहुच कर फरीद अंसारी ने डीएफओ आकाशदीप बधावन को फोन कर मदद मांगी लेकिन जब तक वनकर्मियों की टीम बचाव के लिए पहुंचती तब तक हाथियों का झुंड आम्बा-विशुनापुर गांव की ओर चला गया जिसके बाद राहगीरों आननफानन अपने वाहनों से बिछिया की ओर वापस हो गए। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर बिछिया वन बैरियर पर कुछ घंटे अवागमन रोक दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें