पूर्व में दो दिन के कार्यक्रम में निवेश से जुड़े एक दर्जन सेक्टर पर अलग-अलग सत्र का आयोजन होना था। अब यह एक दिन में छह सत्र आयोजित करने की तैयारी है। फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस एंड एयरोस्पेस, टूरिज्म एंड फिल्म तथा पावर एंड रिन्यूवल एनर्जी सेक्टर पर अलग-अलग सत्र होंगे। प्रदेश सरकार के विभागीय मंत्री इनकी अध्यक्षता करेंगे।
पहले शिलान्यास से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति प्रदर्शित कर विपक्ष को देंगे जवाब
विपक्षी दल के नेता प्रदेश में निवेश पर जब-तब सवाल उठाते रहे हैं। सरकार दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अपने खास अंदाज में ऐसे सवालों का जवाब देगी। औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने बताया कि पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेेरेमनी में जिन 81 प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया था, उन सभी की जमीनी स्थिति का यहां प्रदर्शन किया जाएगा।
अलग-अलग प्रोजेक्ट की जमीनी स्थिति को प्रदर्शित कर यहां दिखाया जाएगा कि कहां किस यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया, कहां मशीनें लग गईं, कहां निर्माण चल रहा है। पिछले समारोह से जुड़े सभी निवेशकों को इस कार्यक्रम में खासतौर से आमंत्रित किया जा रहा है।
शाह खास अंदाज में करेंगे शिलान्यास
गृहमंत्री शाह से परियोजनाओं का शिलान्यास विशेष अंदाज में कराने की योजना है। शाह शिलान्यास ईंट पर हस्ताक्षर करेंगे तो लेजर प्रेजेंटेशन समारोह को चार चांद लगाएगा।