फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली रात खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

Fri, 22 May 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद पहली रात पत्नी को पता चला कि उसका पति अनपढ़ है, उसने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों ने जैदपुर थाने में लेनदेन वापस करने के लिए तहरीर दी जिस पर बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच लेनदेन कराकर वापस घर भेज दिया है।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जराहरा निवासी गंगाराम की पुत्री की बारात सतरिख कस्बा से 30 अप्रैल को आई थी। शादी में जब दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल गई तो उसे पता चला कि उसका पति अंगूठा छाप है।

सुबह दुल्हन ने अपने पिता को फोन पर बताया कि उसका पति अनपढ़ वह और बीए पास है इस दशा में वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी। सुबह उसके पिता सतरिख गए और अपनी पुत्री को बुला लाए और जैदपुर थाने में ससुराल वालों पर झूठ बोल कर शादी करने का आरोप लगाया और दहेज में दिया हुआ सामान वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ यूं कराया समझौता

जैदपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराना चाहा लेकिन असफल रही। वर पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी कि जितना उसने शादी में खर्च किया उसे वापस दिलाया जाए। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बाद लंबित चल रहे मामले में बुधवार को सुलह समझौता करा दिया।

जिस पक्ष ने जिस पक्ष को जो भी दिया था उसे एक दूसरे को वापस कराने के बाद सभी को घर भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि लड़की का पति अनपढ़ है इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इस लिए दोनों के बीच लेनदेन के मामले को सुलझाकर सभी को वापस कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें