भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड की जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन
की पहल पर बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन किया गया।
राम-राम बैंक चौराहे पर
आयोजित शिविर में अपर नगर मैजिस्ट्रेट (पंचम) एसके मिश्र ने समस्याएं
सुनी।
बेलीगारद निवासी गंगादेवी, शांति, पलटन छावनी निवासी राधा सहित कई
नागरिकों ने तीन वर्ष पूर्व सारी कार्रवाई पूर्ण करने के बावजूद पेंशन
मिलने की शिकायत की।
महिलाओं के आवेदन पर कार्रवाई कराने के आश्वासन के साथ
मैजिस्ट्रेट ने उन्हें बताया कि गरीब महिलाएं समूह बनाकर रोजगार करना
चाहती हैं तो उन्हें डूडा से 35 प्रतिशत की छूट पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पर बेलीगारद निवासी गीता ने समूह बनाकर रोजगार करने की इच्छा जाहिर की।
स्थानीय निवासी चन्द्रभान वर्मा ने सीवर लाइन बनवाने, डॉ. पीके दुबे ने
कूड़ा, रामप्रसाद लोधी ने पलटन छावनी व बेलीगारद में सफाई कराने की मांग
की।