फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरित भंडारों ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने शहर में भंडारों पर जाकर बांटे पत्तल।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बड़ा मंगल पर हरित भंडारों ने स्वच्छता का संदेश भी दिया। भंडारों के दौरान प्लास्टिक के ग्लास, प्लेट व अन्य सामग्री से होने वाली गंदगी से बचने के लिए जीरो वेस्ट का प्रयोग सफल रहा। शहर में कई जगह ऐसे भंडारे लगाए गए जहां कागज के ग्लास व पत्तलों का इस्तेमाल किया गया। मंगलमान अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के संयोजन में नगर निगम के सहयोग से ऐसे भंडारे लगाए गए। वहां कूड़े के निस्तारण की त्वरित व्यवस्था भी की गई। इसमें बड़ी संख्या में एनसीसी, एनएसएस और आरएसएस के स्वयंसेवकों ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


‘वाटर वूमेन’ के नाम से प्रसिद्ध शिप्रा पाठक ने 55 हजार हरे पत्तलों का निशुल्क वितरण किया। उन्होंने अपनी संस्था ‘पंचतत्व’ के सदस्यों के साथ सुबह से ही विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर आयोजकों और श्रद्धालुओं को हरे पत्तल बांटे। यूपी प्रेस क्लब, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, हजरतगंज, इंदिरानगर, गोमती नगर और हनुमान सेतु सहित कई स्थानों पर शिप्रा ने लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पंचतत्व संस्था के लोग गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, कन्नौज, अयोध्या, हरदोई, सुल्तानपुर, रायबरेली से यहां पहुंचे थे।

सरकार की ओर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के सफल आयोजन पर ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सपना गोयल की अगुवाई में भंडारे का आयोजन इंदिरा नगर लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित शिवशक्ति शनिदेव मंदिर में किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल होने वाली मातृशक्तियां भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें