फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

विज्ञापन
लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन
विज्ञापन
लखनऊ। रंगीन रोशनी के बीच गूंजती वजनदार आवाज से मंगलवार शाम को गोमती नगर स्थित अंबेडकर स्मारक का पूरा माहौल अलग था। पार्क घूमने आए दर्शकों की नजरें उस दीवार की ओर थीं जिस पर बाबा साहब के जीवन की कहानी बयां करता लेजर का लाइट एंड साउंड शो चल रहा था। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्मारक समिति ने यह कार्य कराया है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित शो बाबा साहब के बचपन से लेकर संविधान निर्माण तक के सफर को रोचक दृश्यों, प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से जीवंत करता है। इस शो के निर्माण पर 18.40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। शाहजहांपुर से पार्क घूमने आईं सविता वर्मा और वीना वर्मा ने कहा कि यह शो बहुत अच्छा है। इससे बाबा साहब के जीवन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी ने बताया कि अभी 15 मिनट का शो शुरू हुआ है। 30 मिनट की एक फिल्म और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत का शो और जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए छह प्रोजेक्टर स्थापित किए गए हैं। बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर तैयार की गई लघु फिल्म में देश के नामचीन वाइस ओवर आर्टिस्ट हरीश भीमानी ने आवाज दी है। भीमानी मशहूर टेलीविजन सीरियल महाभारत में समय की आवाज बने थे। अंबेडकर उद्यान के अधिकारी मो. हफीज ने बताया कि अभी प्रवेश शुल्क 25 रुपये है। दो दिन बाद इसे 40 रुपये कर दिया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो का टिकट अलग से नहीं होगा। पार्क में किड्स जोन भी है।

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

लाइट शो में दिखा बाबा साहब का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें