फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीन बेल्ट का ध्यान नहीं, जलाया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
संवाद में पहुंचे पाठक।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। पेड़-पौधे इसे कम करने में अहम साबित हो सकते हैं, इसके बावजूद कई हिस्सों में विकास के नाम पर ग्रीन बेल्ट का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अमर उजाला के डालीबाग स्थित कार्यालय में शनिवार को हुए संवाद में जागरूक पाठकों ने ये मुद्दे उठाए।
विज्ञापन


पाठकों ने कहा कि शहर में अब भी खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे भी वायु प्रदूषण फैल रहा है। कई बार सामान्यजन, तो कई बार नगर निगम के कर्मी ही कूड़ा जलाते हुए मिलते हैं। सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण और भी बढ़ता है, इसके बावजूद इसे रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

संवाद में उठे ये मुद्दे

-जानकीपुरम क्षेत्र में कोई बड़ा पार्क नहीं है

- जानकीपुरम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट को नुकसान पहुंचाया जा रहा है

- खुले में कूड़ा जलाने पर लगाम नहीं लगाई जा रही है

- पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं

- सर्दी के मौसम में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास किए जाएं









संवाद में ये रहे उपस्थित

विनय कृष्ण पांडेय, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, एनके ढाल, शंकेश्वर त्रिपाठी, चंद्रशेखर, सुनील त्यागी, डॉ. पूजा सिंह, यश सक्सेना, नीलम सिंह, राजीव सक्सेना, रूप कुमार शर्मा, माधवी मिश्रा, मीना सिंह।

संवाद में पहुंचे पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें