फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ जंक्शन और चारबाग स्टेशन को मिलाकर बनेगा ग्रेटर चारबाग... DRM ने की पहल; यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 05 Apr 2025 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ट्रेनों के संचालन से लेकर पार्किंग व ट्रैफिक तक विवाद की वजह समेत कई मुद्दों को हल करने के लिए लखनऊ जंक्शन को चारबाग में मिलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। जंक्शन को चारबाग में सम्मिलित कर 'ग्रेटर चारबाग' बनाया जाएगा।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रमुख स्टेशन है। वहीं लखनऊ जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का स्टेशन है। दोनों स्टेशन आसपास हैं, लेकिन इनका संचालन अलग-अलग जोन करते हैं। ऐसे में ट्रेनों के संचालन से पार्किंग आदि को लेकर कई विवाद खड़े होते रहे हैं। लिहाजा इस समस्या को निस्तारित करने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने पहल की है।

विज्ञापन


इसके तहत लखनऊ जंक्शन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे से लेकर उत्तर रेलवे द्वारा कराने की योजना है। हालांकि, इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के साथ बैठक व विचार-विमर्श करना बाकी है। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि एक ही जगह पर होने के बावजूद दोनों स्टेशनों के बीच विवाद रहते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Ram Navami 2025: रामनवमी को लेकर UP में हाई अलर्ट, परंपरागत मार्गों से ही निकलेगा जुलूस; ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जंक्शन को चारबाग में मिला देने से ग्रेटर चारबाग बन जाएगा। इससे यात्रियों को बहुत राहत मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैबवे चौड़ीकरण का काम वर्षों तक अटका रहा, जब दोनों मंडलों की कमान एक ही महाप्रबंधक के पास आई तो कैबवे चौड़ीकरण कराया जा सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें