यूपी के बाराबंकी में नहर में डूबे बच्चे का शव शनिवार की सुबह बरामद हुआ। इससे पहले मां का शव मिला था। बच्ची और पिता अभी भी लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के मामपुर नहर पुलिया के पास की है।
काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं चला तो परिजन चिनहट कोतवाली पहुंचे। वहां चारों लोगों के लापता होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन गुरुवार की सुबह जैदपुर थाना क्षेत्र के सतावां गांव के पास नहर में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने पहचान कराई तो शुक्रवार को उसकी पहचान लापता उर्मिला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- यूपी: प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी, 25 जनपदों में पारा 37 डिग्री के पार, डराने वाले हैं मौसम विभाग के अलर्ट
इससे इसी जगह पर हादसा होने की बात लगभग तय हो गई। उसके बाद से पुलिस नहर में सभी की तलाश कर रही थी। इसमें मां-बेटे का शव मिल गया है। बाकी दोनों की तलाश जारी है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्पित का शव मिला है। पिता-पुत्री की तलाश मुख्य नहर से जुड़ी सभी नहर एवं माइनरों में कराई जा रही है।