फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो लखनऊ में नौकरियों की कोई कमी नहीं!

Wed, 12 Mar 2014 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में युवाओं के लिए जॉब्स की कमी नहीं है। द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने एंट्री लेवल जॉब्स पर अपनी रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बड़े शहरों में नौकरी देने के मामले में लखनऊ लीडर बनकर उभरा है।

एसोचैम के मुताबिक कॉलेज से निकले युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां लखनऊ ने दीं हैं। यह आंकड़े भी उस वक्त के हैं जब देशभर एसोचैम को नौकरियां देने के मामले में 0.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

एसोचैम की जॉब ट्रेंड पर सेक्टर--स्पेसिफिक एनालिसिस रिपोर्ट के मुताबिक, जहां पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी का असर बना हुआ था, वहीं लखनऊ सहित यूपी के शहरों में एंट्री लेवल जॉब्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पूरे साल के आंकड़े बताते हैं कि अलग-अलग शहरों में 7 से 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।

एंट्री लेवल जॉब्स का असर यह है कि कुल नौकरियों में इसका अनुपात 82 प्रतिशत रहा। यूपी के छह प्रमुख शहर लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ ने 15,400 नई जॉब पैदा कीं।

वर्ष 2012 में यह यह आंकड़ा 11,700 था। 2013 में जॉब में इस तरह 32 प्रतिशत की ग्रोथ रही।

मंगलवार को जारी रिपोर्ट में एसोचैम के राष्ट्रीय महासचिव डीएस रावत ने कहा कि कुल जॉब में 82 प्रतिशत एंट्री लेवल से है।

यूपी के इन छह शहरों में एकडेमिक, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, फाइनेंस व इंश्योरेंस, एफएमसीजी, आईटी, रिटेल, टेलीकॉम, निर्माण, रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग सेक्टर ने युवाओं के लिए जॉब पैदा की।

कुल नई नौकरियों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी लखनऊ ने दर्ज की।पिछले साल के मुकाबले लखनऊ में नौकरी देने के आंकड़ों में वृद्धि देखने को मिली।

वर्ष 2012 की तुलना में 2013 में 42 प्रतिशत ज्यादा नौकरियां मिलीं। यहां सबसे ज्यादा नौकरियां एकेडिमिक, फाइनेंस व बीमा, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग, आईटी, एफएमसीजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में रहीं।

कुल नई नौकरियों में लखनऊ में 46 प्रतिशत एंट्री लेवल जॉब युवाओं को दी गई। यह 2012 की तुलना में 39 प्रतिशत ज्यादा रहा।

4500 कंपनियां, 56 शहर में हुआ सर्वे
एसोचैम इकोनॉमिक रिसर्च ब्यूरो (एईआरबी) ने सार डाटा 4500 कंपनियों द्वारा अलग-अलग जॉब पोर्टल पर नौकरी के विज्ञापनों से जुटाया।

इसके अलावा देशभर के 56 शहरों और 32 सेक्टर के अखबारों में दिए विज्ञापनों का सहारा भी लिया गया। इस डाटा को सर्वेक्षण कर जॉब ट्रेंड की रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें