यूजीसी के संशोधित नियमों का विरोध तेज हो गया है। अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
अयोध्या में यूजीसी के नए आदेशों का विरोध देखने को मिल रहा है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने कहा, यूजीसी की ओर से किए गए संशोधित नियम सवर्ण छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
इससे शिक्षा व्यवस्था में असमानता पैदा होगी। यदि सरकार उनकी इच्छा मृत्यु की मांग पूरी नहीं करती है, तो यूजीसी के संशोधित नियमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इन नियमों से योग्य छात्रों के अधिकारों का हनन होगा।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में यूजीसी के नियमों का विरोध किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।