मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में सोमवार को भक्ति, भाव और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। मौका था श्री राणी सती दादी के मंगल पाठ का। शाम चार बजे से रात नौ बजे तक मंदिर में लगा दादी का दरबार मधुर भजनों से गूंजता रहा।
मंगल पाठ का शुभारंभ डिंपल अग्रवाल ने किया। पूरा परिसर ''दादी मईया'' के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दादी को रिझाया। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। मंगल पाठ के दौरान हल्दी और मेहंदी की पारंपरिक रस्में निभाई गईं। श्री दादी जी मित्र मंडल की ओर से दादी मां को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने सती दादी की महिमा की कथा सुनी और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। आयोजक पूनम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, अनुराग साहू, आशीष अग्रवाल, महेश गर्ग, पंकज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार
मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार
मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार
मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार
मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार
मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार
मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार