अलायंस क्लब्स कन्वेंशन इंटरनेशनल-102 और 137 का संयुक्त अधिवेशन सोमवार को संपन्न हुआ।
लखनऊ। अलायंस क्लब्स कन्वेंशन इंटरनेशनल-102 और 137 का संयुक्त अधिवेशन सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें प्रेरणा मित्रा व सुनीता श्रीवास्तव को डीजी (जिला गवर्नर) बनाया गया। आशीष त्रिपाठी व रेणु मेंदीरत्ता को वीडीजी-1 (प्रथम उप-जिला गवर्नर) चुना गया। अर्चना शंकर व आशीष राज को वीडीजी-2 (द्वितीय उप-जिला गवर्नर) एवं बीपी जायसवाल व पद्मा सिन्हा को वीडीजी-3 (तृतीय उप-जिला गवर्नर) बनाया गया। 102 और 137 दोनों के सदस्यों को विभिन्न सेवा कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सुशील कुमार, इंटरनेशनल सेक्रेटरी काबरा, पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट तृप्ता कौर जुनेजा और इंटरनेशनल डायरेक्टर मनमीत सिंह ने सभी को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। डॉ. एम एस भटनागर, डीएस भटनागर, संजीव भटनागर, डॉ. मीना खरे, मंजुला खरे, रचना खरे, दिनेश माथुर आदि उपस्थित रहे।