फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः ओवरटेक करने में ट्रक से भिड़ी कार, दादी-पोते की मौत, अन्य गंभीर रुप से घायल 

Tue, 20 Oct 2020 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार, व जान गंवाने वाले दादी-पोता - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में काकोरी के मोहान रोड स्थित शिवरी गांव के पास हाफ डाला को ओवरटेक करने में कार सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां कंचन श्रीवास्तव (62) और उनके पोते प्रखर (8) की मौत हो गई। वहीं पिता समेत तीन लोगों का इलाज चल रहा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, पारा के न्यू कॉलोनी निवासी अमित श्रीवास्तव सोमवार सुबह आल्टो कार से उन्नाव के बांगरमऊ स्थित अपने गांव जा रहे थे। कार में उनकी मां कंचन, पत्नी लक्ष्मी, बेटा प्रखर व बेटी निहारिका थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में काकोरी के मोहान रोड स्थित शिवरी गांव के पास आगे चल रहे हाफ डाला को अमित श्रीवास्तव ने ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

4 of 5
कंचन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसा होते ही ट्रक पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रखर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां कंचन व प्रखर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  जबकि अमित श्रीवास्तव, पत्नी लक्ष्मी व बेटी निहारिका की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें