फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ग्राम प्रधान नौजवानों को बताएंगे अग्निपथ योजना की खूबियां, एसडीएम ने प्रधानों संग की बैठक

Sun, 19 Jun 2022 04:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

ग्राम प्रधानों को एसडीएम ने अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी दी। अब ये ग्राम प्रधान युवाओं को इस योजना के बारे में समझाएंगे जिससे कि जगह-जगह हो रही हिंसा से बचा जा सके।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्र ने रविवार को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की और उनको अग्निपथ योजना के बारे में बताया। कहा कि ग्राम प्रधान नौजवानों को योजना के बारे में बताएं।

विज्ञापन


विकासखंड डलमऊ सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम ने सभी ग्राम प्रधानों को हिंसात्मक कार्रवाई को रोकने के लिए गांव में युवाओं के साथ बैठक कर उन्हें योजना के बारे में जानकारी देने को कहा।

इसी के साथ 22 जून को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत और 21 जून को योगा दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अग्निपथ योजना के विषय में विस्तृत जानकारी युवाओं को देते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसात्मक कार्य न करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


नौजवानों को अग्निपथ योजना में दी जाने वाली सुविधाओं और उसके नियमों के बारे में बताया जाए, जिससे कि वर्तमान समय में युवाओं द्वारा जगह-जगह किए जा रहे हैं विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।

बैठक में मौजूद क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान युवाओं के साथ बैठक करते हुए उन्हें बताएं कि यदि युवाओं द्वारा किसी भी प्रकार की हिंसात्मक कार्य किए गए तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मुकदमा दर्ज करने के बाद उनके चरित्र पर प्रभाव पड़ेगा, जिससे किसी भी प्रकार की रोजगार के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं को झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें