रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में युवाओं ने लालगंज-कानपुर मार्ग मिनी इंडोर स्टेडियम के पास रविवार को रोड जाम कर अग्निपथ योजना का तीखा विरोध किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रोड जाम रहा और काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
मौके पर उप जिलाधिकारी लालगंज, प्रभारी निरीक्षक खीरो मौके पर पहुंचे और नौजवानों को समझा-बुझाकर रोड जाम हटवाया और शांत कराया।
उप जिलाधिकारी लालगंज से वार्ता के बाद जाम खुला। उधर, अग्निपथ के विरोध को देखते हुए रायबरेली रेलवे स्टेशन समेत बछरावां ऊंचाहार लालगंज रेलवे स्टेशनों पर पुलिस बल चौकन्ना रहा।
पुलिस की सख्ती के चलते रेलवे स्टेशनों या उसके पास आसपास कोई फटक नहीं सका। एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि नौजवानों को समझाने के साथ विरोध खत्म करने की अपील की जा रही है।