फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 25 व 26 मई को होगा ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण, कार्यक्रम जारी

Sat, 22 May 2021 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में चार चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव का परिणाम आने के करीब 20 दिन बाद ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य 25 व 26 मई को शपथ लेंगे व पहली बैठक की तारीख 27 मई तय की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 24 मई को जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। शपथ ग्रहण वर्चुअल माध्यम से संपन्न होगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को ही चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं और मतगणना 2 मई को प्रारंभ हुई थी।

मतगणना शुरू होने के करीब 20 दिनों के बाद ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई है। 

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण आगे बढ़ाया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव प्रक्रिया आयोजन के समय को लेकर प्रदेश सरकार मतगणना के दौरान आलोचना के केंद्र में रही। लोगों का कहना था कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


वहीं, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। शिक्षक व कर्मचारी संघों का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात करीब 1621 शिक्षक-कर्मचारियों की मौत हुई है। हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पहले तो इसे खारिज किया गया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर कहा कि मृतक शिक्षक व कर्मचारियों के परिजनों के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता से पेश आएगी।
विज्ञापन


दरअसल, मतदान के दौरान भी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नहीं देखा गया था। लोग एक-दूसरे से सटकर मतदान के लिए खड़े थे। मतदान पूर्ण होने के बाद ये देखा गया था कि इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रसार तेजी से हुआ जिसे लेकर योगी सरकार आलोचना के केंद्र में आ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें