फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन आशुलिपिक की शैक्षिक अर्हता स्नातक हो

Mon, 12 Aug 2013 11:00 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति से वंचित वन विभाग में कार्यरत आशुलिपिक चाहते हैं कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले नए कर्मचारियों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश वन आशुलिपिक सेवा संघ का कहना है कि स्नातक न होने के कारण उनकी पदोन्नति नहीं हो पा रही है। कई साल काम करने के बाद आशुलिपिक उसी पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसके लिए संघ की प्रमुख सचिव वन से वार्ता हो चुकी है और उन्होंने उनका प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेज दिया है। असल में वन विभाग में आशुलिपिकों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इसके पीछे इन पदों पर नियुक्त हुए कर्मचारियों की शैक्षिक अर्हता का इंटरमीडिएट होना है। जबकि निजी सचिव केलिए शैक्षिक अर्हता स्नातक है और वह राजपत्रित अधिकारी होता है।
विज्ञापन


हालांकि ,इन पदों पर आशुलिपिक कई साल पहले विभाग में नियुक्त किए गए थे। लेकिन पदोन्नति न मिलने से नाराज ये कर्मचारी शैक्षिक अर्हता को इंटर से बढ़ाकर ग्रेजुएट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें