फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः नवंबर से शुरू होंगी स्नातक व परास्नातक पहले सेमेस्टर की कक्षाएं

Fri, 23 Oct 2020 05:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक/ परास्नातक पहले सेमेस्टर की कक्षाएं नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी या ऑफलाइन, यह निर्णय विभागाध्यक्ष को करना होगा। वो इसके लिए फ्लिप क्लास रूम मॉडल (क्लास ऑनलाइन, डाउट क्लियर ऑफलाइन) का भी प्रयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह सहमति लविवि के सभी विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष की गुरुवार को हुई बैठक में बनी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग के कौटिल्य हॉल में इस पर चर्चा हुई। क्लासेज की समय सारिणी अगले सप्ताह तक स्लेट पर अपलोड कर दी जाएगी। बैठक में तय हुआ कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं समय से आयोजित की जाएंगी।

 

सरकार के निर्देशों के अनुसार आवश्यक निर्णय लेने को दिसंबर तक डीन की एक समिति का गठन किया जाएगा। कुलपति प्रो. राय ने बताया कि विवि में शिक्षण पदों को भरने के लिए विज्ञापित 180 पदों के लिए, संस्थान को 5000 से अधिक आवेदन मिले हैं। इस पर आगे की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में डीन एकेडमिक्स प्रो. अरविंद मोहन, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना और रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

परास्नातक में 15 अंक शैक्षणिक भागीदारी के मिलेंगे

लविवि में हुई डीन-हेड की बैठक में तय हुआ कि आंतरिक कुल 30 अंकों में से 15 अंक एक परीक्षा के लिए आवंटित किए जाते हैं और 15 अंक छात्र की शैक्षणिक भागीदारी को आवंटित किए जाते हैं। संबंधित विभागाध्यक्षों को आंतरिक परीक्षा के पैटर्न (ऑनलाइन / ऑफलाइन / प्रेजेंटेशन / असाइनमेंट) तय करने की स्वतंत्रता दी गई थी।

उसी के अनुसार 30 नवंबर तक अंक जमा करें। 31 दिसंबर तक अकादमिक भागीदारी के लिए आवंटित अंक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। यूजी में कुल 20 अंकों में से 10 अंक प्रेजेंटेशन के लिए और 10 अंक अकादमिक भागीदारी के लिए आवंटित किए जाते हैं। संबंधित हेड को 30 नवंबर तक आवंटित अंक जमा करने हैं। 

पुनर्वास व भाषा विवि में  पीजी-पीएचडी के छात्र आएंगे

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में नवंबर में पीजी व पीएचडी स्टूडेंट्स को विवि आकर पढ़ाई व प्रैक्टिकल करने का अवसर मिलेगा। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने कहा कि कुछ रिसर्च स्कॉलर आ भी रहे हैं। लैब पूरी तरह से नवंबर में चालू हो जाएगी। स्नातक स्तर पर अभी दिसंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी पीजी व पीएचडी स्टूडेंट्स को नवंबर में विवि आकर पढ़ाई करने की बात कही। यहां भी अभी फर्स्ट ईयर की ऑनलाइन क्लासेज ही चलेंगी।

बीबीएयू में अभी कुछ तय नहीं
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि में अभी छात्रों को बुलाने या विवि खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं है। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात नहीं हो पाई। 
 
विज्ञापन

एकेटीयू में अभी ऑनलाइन ही चलेंगी कक्षाएं

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) व संबद्ध  संस्थानों में सरकार का स्पष्ट निर्देश आने तक कक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही चलेंगी। मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि अभी फर्स्ट ईयर को लेकर कोई निर्देश नहीं मिला है। एडमिशन प्रक्रिया भी चल रही है। शासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें