फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: 12 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति देगी सरकार

Thu, 21 May 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य और पिछड़े वर्ग के छूटे 11.87 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क भरपाई इसी हफ्ते में हो जाएगी। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को शाम तक इस बाबत सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने भुगतान के लिए बिलों को पहले से तैयार करवाने के लिए अपने अफसरों को बुधवार को एनआईसी भेजा।

सभी छात्रों को 31 मार्च तक छात्रवृत्ति दिए जाने के साथ ही शुल्क की भरपाई भी हो जानी चाहिए थी, लेकिन पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) ने सामान्य और पिछड़े वर्ग के 11.87 लाख विद्यार्थियों के खातों को खामियों के चलते रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग के हैं 10.42 लाख छात्र

इनमें पिछड़े वर्ग के 10.42 लाख और सामान्य वर्ग के 1.45 लाख छात्र हैं। नए वित्तीय वर्ष में इन छूटे छात्रों को तभी योजना का लाभ दिया जा सकता है, जब इसके लिए मुख्यमंत्री अनुमति दे दें।

संबंधित फाइलें काफी समय से शासन के वित्त विभाग में फंसी हुई थीं। बुधवार को अमर उजाला में इस बाबत प्रमुखता से खबर छपी थी।

शासन के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को भुगतान के लिए वित्त विभाग से क्लियरेंस मिल गई है। यहां बता दें कि भुगतान के लिए सीएम अखिलेश यादव पहले ही सैद्धांतिक सहमति दे चुके हैं। मामला सिर्फ कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने में ही फंसा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें