फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्याज के दाम पर सरकार का बड़ा एक्शन, 35 रुपये किलो में बिक्री; लखनऊ समेत इन शहरों में मिलेगा सस्ता

Fri, 28 Aug 2026 11:03 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/नई दिल्ली

सार

यूपी में प्याज के दाम पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। लखनऊ समेत इन शहरों में 35 रुपये किलो में बिक्री होगी। प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रखा प्याज का ढेर। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने सस्ते प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करने के साथ साफ कर दिया है कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। देश में पर्याप्त उपलब्धता के चलते निर्यात पहले की तरह जारी रहेगा। इसके साथ सरकार ने बृहस्पतिवार को 11 ट्रकों से और सस्ती प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार भी प्याज बेच रहा। अकेले यूपी के लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी के 50 से ज्यादा स्थानों पर सस्ता प्याज बेचा जा रहा है।

लखनऊ में यहां होगी बिक्री 

एचसीएफ ऑफिस विज्ञान पुरी, महानगर एक्सटेंशन, जवाहर भवन मुख्य मार्ग, कपूरथला, इंदिरा नगर, गोमती नगर, विकास नगर पोस्ट ऑफिस के पास, कुर्सी रोड, टेढ़ी पुलिया, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम, आईआईएम रोड, डालीगंज, अलीगंज, राजाजीपुरम, आलमनगर, ठाकुरगंज, चौक, चारबाग, कल्याणपुर, सिधौली, महमूदाबाद आंख अस्पताल, लहरपुर, सीतापुर बस स्टैंड, एफसीआई के पास।

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि सरकार की बिक्री के कारण देश में प्याज के दामों में कमी आई है। 11 ट्रक मिनी ट्रक दिल्ली-एनसीआर में घूमकर प्याज बेचेंगे। इसमें 40 से ज्यादा नए स्थानों पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बिकना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें