विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल से स्थानांतरण सत्र 2021-22 शुरू हो गया है। लेकिन स्थानांतरण को लेकर कोई भी दिशानिर्देश अब तक जारी नहीं हुए हैं। कर्मचारी व विभागीय मंत्री लगातार तबादलों के लिए पूछताछ कर रहे हैं। मंत्रियों पर फील्ड के कार्यकर्ताओं का दबाव है।
कार्मिकों के बच्चों के प्रवेश व पढ़ाई की व्यवस्था आदि के लिहाज से यह समय तबादले के लिए सबसे मुफीद है। इधर, कोविड-19 का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में शासन के कार्मिक विभाग को जल्द से जल्द यह निर्देश जारी करने चाहिए कि चालू स्थानांतरण सत्र में तबादले होंगे या नहीं।