फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोविंद दिगारी के लोकगीतों ने जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्वतीय समाज के दर्शकों को रविवार देर शाम खूब झुमाया। इस दौरान उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या मौजूद रही जो विशेष रूप से उन्हेें सुनने के लिए आए थे। बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे 15 दिवसीय कौथिग में स्थानीय कलाकारों, बच्चों और महिलाओं ने भी प्रस्तुतियां दीं। रविवार को अवकाश होने की वजह से सैकड़ों लोगों ने पहुंचक कौथिग में खरीदारी की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायग गोविंद दिगारी ने पहाड़ छूटी ग्यो, परदेस जाना ले..., गोविंदी घुंघुर बजै दे छमछमा... व लाली हो लाली होसिया... जैसे गीतों के जरिये श्रोताओं को तालियों का उत्सव मनाने को प्रेरित किया। इससे पहले प्रथम सत्र में क्षेत्रीय शाखाओं के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। झोड़ा नृत्य प्रतियोगिओं में स्थानीय टीमों ने खूब रंग जमाया। पहाड़ी धुनों पर देसी ठुमका और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। राजुला मालूसाई लोकगाथा पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ज्वार मुनस्यार सांस्कृतिक ग्रुप विकास नगर की ओर से नंदा रावत के नेतृत्व में दी गई। इसके अलावा गायन प्रतियोगिता पहाड़ की आवाज, छपेली प्रतियोगिता, झुमिगो सीजन-4 और उत्तराखंड संस्कृति विभाग से आए मेहमान कलाकार मनोज सावंत की प्रस्तुति का भी दर्शकों ने आनंद उठाया। उत्तरायणी कौथिग के मंच पर आयोजित प्रतियोगिता में मिस उत्तरायणी का खिताब वंशिका सिंह और मिस्टर उत्तरायणी का खिताब दिव्यांशु जोशी को दिया गया।

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

उत्तरायणी कौथिग के पांचवें दिन उत्तराखंड के मशहूर कलाकार गोविंद दिगारी ने अपने लोकगीतों पर पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें