फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा मौत मामले में बड़ा मोड़, राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

Thu, 16 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा की मौत के मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति करते हुए सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। सारा की मां सीमा सिंह व भाई सिद्धार्थ और हर्ष ने राजभवन जाकर उन्हें प्रार्थनापत्र सौंपा था। राज्यपाल ने डीजीपी को भी उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल की तरफ से सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद सारा प्रकरण ने गंभीर मोड़ ले लिया है। माना जा रहा है कि सीमा सिंह की तरफ से पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनके बेटे अमनमणि के खिलाफ पुलिस जल्द एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

सीमा सिंह ने बताया कि राज्यपाल से सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने राज्यपाल को सारा और अमनमणि की शादी का पूरा घटनाक्रम बताया। यह भी बताया कि अमरमणि और उनका परिवार इस शादी से खुश नहीं था। शादी के कुछ महीने बाद से अमनमणि उनकी बेटी से झगड़ा व मारपीट करने लगा था।
विज्ञापन


उन्होंने सारा की मौत के पीछे साजिश की आशंका जताई। बकौल सीमा, राज्यपाल ने डीजीपी को फोन कर इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही सीएम से सीबीआई जांच के बारे में बात करने के लिए कहा।

राज्यपाल ने सीमा को सभी कागजात लेकर डीजीपी से मिलने के लिए भेजा। हालांकि, सीमा जब डीजीपी कार्यालय पहुंची तब तक डीजीपी वहां से जा चुके थे। सीमा सिंह ने एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी को प्रार्थनापत्र सौंपा। सीमा सिंह ने बताया कि अब वह सीएम से मुलाकात करने जाएंगी।
विज्ञापन

एडीजी ने फीरोजाबाद एसपी को फोन कर ली जानकारी

एडीजी कानून व्यवस्था ने फीरोजाबाद एसपी को फोन कर अमनमणि और सारा की कार के एक्सीडेंट के बारे में जानकारी ली। सारा के मोबाइल फोन कहां हैं? पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी क्यों नहीं हुई?

एडीजी ने इस बारे में उन्होंने एसपी से सवाल-जवाब किए। उन्होंने यह भी पूछा कि हादसे के बाद गोरखपुर के नंबर की कितनी गाड़ियां किस वक्त अस्पताल पहुंची थीं। सारा और अमनमणि ने किस ढाबे में खाना खाया था? वहां की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई या नहीं? इस बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।

सीमा ने लगाया कार को धक्का देकर गिराने का आरोप
सीमा सिंह ने डीजीपी को संबोधित प्रार्थनापत्र में कार को धक्का देकर गड्ढे में गिराने का आरोप लगाया है।

उन्होंने लिखा है कि हादसा जितना भीषण बताया जा रहा है, कार उतनी क्षतिग्रस्त नहीं नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि सारा की हत्या के बाद उसका शव कार में डालकर धक्का दे दिया गया। चूंकि कार में अमनमणि नहीं था इसलिए उसे खरोंच तक नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें