फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने जारी किया 'अपराजिता' का पोस्टर, बोले- अभियान का नाम ही एक संदेश

Sun, 02 Dec 2018 04:27 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर जारी राज्यपाल रामनाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने लखनऊ के राजभवन में अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुहिम का नाम ही अपने आप में एक संदेश देता है। इसके तहत जो भी कार्य हो रहे हैं। वह अभिनंदनीय हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि यह मुहिम महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा व उनके योगदान के प्रति जागरुक करने के साथ ही उनके योगदान को सामने लाने वाली भी है।

इस अभियान से लोगों में एक जागरुकता आएगी और यह संदेश जाएगा कि समाज की बेहतरी के लिए महिला व पुरुष दोनों का योगदान जरूरी है। दोनों की समानता जरूरी है। इसके लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।

विज्ञापन

जानें, क्या है अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स

- फोटो : amar ujala
‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए एक साझा मंच तैयार करने की मुहिम है। इसके तहत ऐसा माहौल बनाने की कोशिश होगी जिसमें हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और हर महिला का हक है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। पर, इसके लिए सबसे बड़ी जरूरत है समुदाय निर्माण यानी कम्युनिटी बिल्डिंग की। ये ऐसा समुदाय होगा जो न केवल सकारात्मक दिशा में सोचे बल्कि नारी गरिमा को लेकर सतर्क और हमेशा प्रयासरत भी हो।

आप भी जुड़ें अभियान से इस अभियान से जुड़ने के लिए aparajita.amarujala.com पर लॉगइन करें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें