फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं कुछ बोलता हूं तो खबर बनती है'

Mon, 13 Oct 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चितिंत नजर आए। इस मौके पर उन्होंने अपने विचार सामने रखे।
विज्ञापन


नाइक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर हर आदमी चिंतित है। मैं इस मुद्दे पर कुछ कहता हूं तो खबर बनती है कि वो संवैधानिक पद पर हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर मुख्यमंत्री से लेकर गांव में तैनात कांस्टेबल को गंभीरता को सोचने की जरूरत है।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बिजली और सड़कों की स्थिति में सुधार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास तो हो रहा है, बिजली और सड़क की स्थिति सुधर गई तो विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन


विकास के मुद्दे पर कहा कि लखनऊ में मेट्रो की शुरुआत हो रही है। आगरा एक्सप्रेस वे बन रहा है। अच्छी बात है। उद्योगों का भी विकास होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि बिजली की आपूर्ति सुधरे और अच्छे रास्ते मिलें।
विज्ञापन

आजम खां ने किया स्वागत

राज्यपाल शनिवार को रामपुर रजा लाइब्रेरी में आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने महात्मा गांधी को नमन भी किया।

इस समारोह में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने राम नाइक का स्वागत किया। इस पर राज्यपाल बोले कि मैं आज आजम खां के शहर में आया हूं। उन्होंने मेरा स्वागत किया तो खुशी हुई।

उन्होंने रजा लाइब्रेरी को रामपुर की पहचान और यूपी की शान बताया। उन्होंने का कि इतिहास को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें