फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र की जिम्मेदारियों को निभाए युवा पीढ़ी: राज्यपाल

Mon, 26 Jan 2015 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने अपने संबोधन में युवाओं का आह्रवान करते हुए कहा कि युवाओं को आगे आकर गणतंत्र की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपने बीते साल क्या खोया क्या पाया। इसका आकलन कर आगे के लिए योजनाएं बनाएं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी गणतंत्र की चुनौतियों को स्वीकार करे और सफलता की नई इबारत लिखे।

राज्यपाल ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है इसलिए यूपी में जो भी होता है उसकी प्रतिध्वनि पूरे देश में होती है। अत: युवाओं को जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन


राज्यपाल राजभवन में झंडारोहण कर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ विधान भवन में झंडारोहण किया।

विधान भवन में झंडारोहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुलिस के जवानों, एनसीसी और सेना की सलामी ली।
विज्ञापन

सेक्युलर तरह से आगे बढ़े देश

वहीं, विधान भवन मार्ग पर झंडारोहण के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमें नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है, हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हम दूसरे ताकतवर देशों के राष्ट्रपति को आमंत्रित कर रहे हैं, विश्व बाजार से जुड़ रहे हैं। ऐसे में हमारे पास असीमित अवसर हैं, साथ ही चुनौतियां भी हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी को बराबरी का हक मिले।

अखिलेश ने कहा कि देश के लिए जरूरी है कि हम सेक्युलर तरह से आगे बढ़ें और हम ऐसा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें