फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की मुख्यमंत्री को हिदायत, आजम पर लगाएं अंकुश

Sun, 01 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सीधी मुलाकात में आजम के बयानबाजी पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब राज्यपाल ने आजम के रवैये पर मुख्यमंत्री से सीधी शिकायत की है। राज्यपाल ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री को भी इसे गंभीरता से लेते हुए आजम की झूठी बयानबाजी पर अंकुश लगाना चाहिए। अखिलेश ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में आजम से बात करेंगे।
विज्ञापन

लगभग 50 मिनट तक चली सीएम व राज्यपाल की बातचीत

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री विधान परिषद में मनोनयन के लिए सरकार की ओर से शुक्रवार को भेजे गए तीन नामों को मंजूरी दिए जाने पर आभार व्यक्त करने के लिए शनिवार शाम करीब 5.35 बजे राजभवन पहुंचे।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच लगभग 50 मिनट बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार आजम खां प्रकरण पर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।

विधानसभा में आजम खां द्वारा नगर निगम संशोधन विधेयक को लेकर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या उन्होंने आजम को यह जानकारी नहीं दी है कि विधेयक क्यों रोका गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले, आजम को दे दी है जानकारी

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा वह आजम को बता चुके हैं। इस पर राज्यपाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब आजम को जानकारी है तो वह विधानसभा में झूठ क्यों बोल रहे हैं कि उन्हें विधेयक रोके जाने के कारणों की जानकारी नहीं है। अखिलेश ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि वह इस बाबत आजम से बात करेंगे।

विधान परिषद में मनोनयन के लिए दो नाम भी जल्द भेजें
नाईक ने मुख्यमंत्री से विधान परिषद में मनोयन के लिए 2 रिक्त स्थानों के लिए भी जल्द नाम भेजने को कहा।

विधान परिषद में मनोनीत कोटे की 10 सीटों में से सात पर मनोनयन के लिए राज्यपाल ने सहमति दे दी है। राजपाल कश्यप का नाम अभी विचाराधीन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें