फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना सादिक को क्यो रोका एमबी क्लब दे जवाब: राज्यपाल

Sun, 13 Sep 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने मौलाना कल्बे सादिक को एमबी क्लब में प्रवेश न दिए जाने की खबर को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक को एमबी क्लब के गार्डों ने सिर्फ इसलिए क्लब में जाने से रोक दिया कि वे कुर्ता-पायजामा पहने थे।

राज्यपाल राम नाईक ने इस खबर को गंभीरता से लिया है और लखनऊ के एमबी क्लब के सचिव को पत्र लिखकर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। राज्यपाल ने कहा कि वह ड्रेस कोड के संबंध में बनाए गये नियमों को भी देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने मौलाना के साथ हुई इस पूरी घटना को आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राज्यपाल इस पूरे मामले को जानना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या था मामला

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक शनिवार को एमबी क्लब के गार्डों ने सिर्फ इसलिए क्लब में जाने से रोक दिया कि वे कुर्ता-पायजामा पहने थे।

तुर्रा यह कि गार्डों ने बड़े ठसक के साथ पहले उन्हें साइन बोर्ड पढ़ने को कहा, जिस पर ड्रेस कोड की पाबंदी लिखी थी।

डॉ. कल्बे सादिक ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। यह कार्यक्रम एमबी क्लब में रखा गया था।

डॉ. सादिक ने बताया कि वे कार्यक्रम के तय समय शाम पांच बजे से पांच मिनट पहले ही एमबी क्लब पहुंच गए। वहां से लौटने के सवाल पर वे कहते हैं-कुछ नहीं हुआ।

बस, वहां गार्ड ने कहा-मियां वो बोर्ड पढ़ लीजिए। उस बोर्ड पर ड्रेस कोड लिखा था। जिसमें लिखा था कि कुर्ता-पायजामा पहन कर कोई अंदर दाखिल नहीं हो सकता। पर डॉ. सादिक इतना कुछ होने के बावजूद बड़ी शालीनता से कहते हैं-कोई बदतमीजी नहीं हुई, बस बोर्ड दिखाकर बाहर कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें