नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख तय होते ही यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को 16 वीं विधानसभा भंग कर दी।
राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड दो के उपखण्ड (ख) द्वारा दी गई प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग किया और मंत्रिपरिषद भंग करने के अपने प्रस्ताव को सहमति दे दी।
गौरतलब है कि यूपी के विधानसभा चुनाव सात चरणों में सम्पन्न हुए जिनके परिणामों की घोषणा 11 मार्च को हुई। जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत की प्राप्ति हुई।
शुक्रवार को आयोजित हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सत्रहवीं विधानसभा विधिवत अपना कार्य तभी कर सकेगी जब 16वीं का विघटन कर दिया जाए, जिस पर राज्यपाल राम नाईक ने अपनी सहमति दे दी।