पूर्व सीएम अखिलेश यादव व राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
यूपी में नई सरकार बनने के बाद सरकारी परियोजनाओं की शुरू हुई जांच पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मैंने पत्र लिखकर जरूरत से अधिक बजट खर्च करने पर चेताया था।
अब नई सरकार उनके कार्यकाल में हुए कामों की समीक्षा कर रही है। यह सरकार का अपना फैसला है।
जेपीएनआईसी, जनेश्वर मिश्र पार्क, हुसैनाबाद में सौंदर्यीकरण के बाद अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस- वे पर खर्च हुए पैसों की जांच शुरू होने के सवाल पर राज्यपाल ने यह बात कही।
उनका कहना है कि मैंने पहले ही पिछली सरकार को कई बार पत्र लिखा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के ऑडिट, मथुरा में जमीन पर कब्जे जैसे मुद्दों को भी उठाया। लखनऊ में चल रही परियोजनाओं पर हो रहे खर्च पर भी सूचनाएं मांगी।