फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के राज्यपाल होंगे अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Sun, 07 Mar 2021 06:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को महिला पीजी कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। 

विज्ञापन

महिला पीजी कॉलेज में सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। छात्राओं की ओर से स्वागत गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सुबह 11 बजे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचेंगे। राज्यपाल द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी राज्यपाल सम्मानित करेंगे। 
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजली अग्रवाल ने बताया कि मंच का संचालन रीमा शुक्ला करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल व मुस्तफा आरिफ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम कॉलेज प्रशासन और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के रूप में प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें