फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में राजनीतिक उठापटक पर राज्यपाल बोले- अभी छुट्टी पर हूं, शुक्रवार को ही कोई फैसला लूंगा

Wed, 11 Mar 2020 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार के छह मंत्रियों को बर्खास्त करने के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से अभी इनकार कर दिया है।  उन्होंने लखनऊ में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि अभी मैं छुट्टी पर हूं। शुक्रवार को राजभवन पहुंचने पर ही कोई निर्णय लूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। कहा कि अभी मैं एक दर्शक की भूमिका में हूं, राजभवन पहुंचकर सभी पक्षों को सुनने के बाद ही कोई फैसला करूंगा।



दरअसल, राज्यपाल लालजी टंडन होली मनाने के लिए लखनऊ आए हुए हैं और शुक्रवार को मध्य प्रदेश राजभवन जाएंगे। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि सिंधिया पक्ष के विधायकों के अलग हो जाने से प्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें