फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लिए कलंक है कासगंज की घटना: राज्यपाल रामनाईक

Mon, 29 Jan 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक
विज्ञापन

यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने कासगंज की घटना को उत्तर प्रदेश के लिए कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि कासगंज में जो हुआ वह हम सबके लिए शर्म की बात है। घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है और सरकार को मामले की तह तक जाकर जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन


राज्यपाल रामनाईक लखनऊ में सोमवार को महराणा प्रताप के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। महाराणा प्रताप की प्रतिमा का मार्ल्यापण करने के बाद मीडिया के सवाल पर उन्होंने ये बयान दिए। गवर्नर ने कहा कि यूपी सरकार को चाहिए कि वह ऐसे कदम उठाए कि जिससे ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में बिगड़े हालात को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। रविवार देर रात इलाहाबाद से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को अपने आवास पर बुलाकर पूरी स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एसपी कासगंज सुनील कुमार सिंह को हटाया जा सकता है। डीजीपी मुख्यालय से गए अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें