राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल आंनदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के महापौर एवं पार्षदों के साथ वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा निकाय को संबोधित करते हुए वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई एवं विषाणु जनित रोगों से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए। निकायों की आय को बढ़ाए जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा अवगत कराया गया कि कि नगर निगम द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कोरोना के संकटकाल में निरंतर अभियान चलाते हुए कोरोना की चेन को तोड़ने का काम किया है। नगर निगम अपने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए पूर्णता प्रतिबद्ध है। सैनिटाइजेशन अभियान का निरंतर पर्यवेक्षण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विस्तारित क्षेत्र गंजा में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से प्रभावी रोकथाम हेतु अनलॉक के तीसरे दिवस में टैंकर एवं फायर ब्रिगेड द्वारा सभी प्रमुख मंदिरों, व्यवसायिक क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, राजकीय कार्यालयों धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया व शमशान स्थल व जमथरा घाट को भी सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ साथ सुभाष चंद्र बोस ,झारखंडी कंधारी बाजार, बृहस्पति कुंड, राम मंगलदास नगर, ऋण मोचन घाट ,लक्ष्मण घाट वार्ड व स्वास्थ्य केंद्रों को टैंकर के माध्यम से वृहद सैनिटाइजेशन किए जाने का अभियान चलाया गया।
नगर निगम प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत बेहद संवेदनशील है। सैनिटाइजेशन टीमे पूर्ण सक्रियता के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पादित कर रही है। नगर निगम अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। नगर निगम द्वारा कंटेंमेनट जोन व उनके आस पास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी समितियों द्वारा वार्डो का निरीक्षण एवं निरंतर जागरुकता/व्यापक प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है।