राज्यपाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद तेजी से परिवर्तन हुआ है। योजनाओं की हकीकत परखने के लिए मोदी ने मंत्रियों को गांव भेजना शुरू किया। इससे सरकार के कार्य गांव तक पहुंचने लगे। राज्यपाल ने कहा कि छोटे बच्चों को भी टूर पर भेजना चाहिए। टूर पर जाने से बच्चों का विकास होता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए शुरू किए गए किचन गार्डन, कायाकल्प, सुबह प्रार्थना सभा के बाद व्यायाम समेत अन्य योजनाओं को गिनाया। पहली बार बेसिक शिक्षा विभाग की राष्ट्रीय संगोष्ठी जनवरी में आयोजित होने जा रही है लेकिन अभिभावकों के सहयोग के बिना सुधार संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों को स्कूलों में जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्कूल जाने से अभिभावकों को अपने बच्चों के खामियों की भी जानकारी मिल जाती है। महिलाएं किचन का निरीक्षण करेंगी तो उससे गुणवत्ता में सुधार आएगा।