फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर एनर्जी मिशन को पूरा करने के लिए सरकार उद्यमियों के साथ : वित्त मंंत्री

विज्ञापन
तारिक हसन नकवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत का सपना पूरा करने का एक ठोस कदम है। सौर ऊर्जा की उपयोगिता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सोलर एनर्जी मिशन को पूरा करने के लिए सरकार उद्यमियों के साथ है। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह सरकार को बता सकता है। ये बातें मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे चार दिवसीय सोलर एक्सपो के समापन समारोह में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार एकड़ भूमि जैव ऊर्जा के लिए दी जा रही है। इसका उपयोग सोलर को बढ़ावा देने के लिए होगा। उन्होंने कहा कि आम बजट में प्रदेश के लिए 46000 करोड़ का आवंटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में मददगार साबित होगा।
एक्सपो में जिन कंपनियों के स्टॉल लगाए गए थे, मंत्री ने उनका अवलाेकन भी किया। एक्सपो में शामिल सोलर संचालित यूटिलिटी वैन सूमा के बारे में भी वित्तमंंत्री ने जानकारी ली। समारोह के दौरान मंत्री ने तारिक हसन नकवी संरक्षक यूपीएसपीडीए व चेयरमैन हिक्मा एनर्जी को सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रदर्शनी में शामिल 91 कंपनियों के स्टॉल को पहले, दूसरे, तीसरे व सांत्वना पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

विधायक नीरज बोरा ने भी प्रदर्शनी को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में साहसिक कदम बताया। इस मौके पर अजय शर्मा, तारिक हसन नकवी, अन्वेश सिंह चौहान, पवन कुमार अग्रवाल, अखिलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें